Kundali Chachaऐप पाएँ

रिफ़ंड नीति

अपडेट: 23 Oct 2026 · संस्करण 3

सार में

  • अपने आप वापस, हमेशा: डबल चार्ज, रद्द करने के बाद चार्ज, या कोई सेवा फ़ेल हो जाए (जैसे रिपोर्ट नहीं बन पाई)।
  • Android: ट्रायल के बाद प्लान के पहले ₹299 या ₹699 चार्ज के 48 घंटे के अंदर सेटिंग्स > मदद और शिकायत में रिफ़ंड माँग सकते हैं, एक अकाउंट पर एक बार। उस प्लान के सवाल वापस ले लिए जाते हैं।
  • कभी भी 2 टैप में रद्द करें; अवधि ख़त्म होने तक जो ख़रीदा वह मिलता रहेगा। बचे सवाल अगली अवधि में नहीं जाते।
  • iPhone: ख़रीद Apple के ज़रिए होती है; रिफ़ंड Apple से माँगें।

₹9 का ट्रायल, सीधी बात

Android पर आप ₹299 महीना या ₹699 तीन महीने चुनते हैं और ट्रायल के ₹9 देते हैं। भुगतान से पहले हम आपके प्लान के पहले चार्ज की तारीख और समय दिखाते हैं; उसके बाद प्लान शुरू होता है, UPI AutoPay (Cashfree) से चार्ज होता है, और रद्द करने तक नवीनीकृत होता है। आपसे "समझ गया" टिक करवाते हैं, और हर चार्ज से कम से कम 24 घंटे पहले याद दिलाते हैं। ₹49 का पैक एक बार का है, बिना ट्रायल और नवीनीकरण के। iPhone पर ट्रायल नहीं है।

रद्द कैसे करें

Android: लोग > प्लान और सवाल > संभालें > प्लान रद्द करें, दो टैप। iPhone: Apple ID की Settings > Subscriptions > Kundali Chacha। जिस अवधि का पैसा दिया, प्लान उस तक चलता रहता है।

रिफ़ंड

अपने आप: एक ही अवधि का दो बार चार्ज हो, रद्द करने के बाद चार्ज हो, या कोई पेड सेवा फ़ेल हो (जैसे रिपोर्ट नहीं बन पाई), तो हम बिना आपके माँगे वापस करते हैं। खुद से (Android): ट्रायल के बाद प्लान के पहले ₹299 या ₹699 चार्ज के 48 घंटे के अंदर, एक अकाउंट पर एक बार, सेटिंग्स > मदद और शिकायत में कहें (UPI AutoPay से लिया प्लान: प्लान मैनेज में रिफ़ंड दबाएँ); हम वह चार्ज वापस करते हैं और उस प्लान के सवाल वापस ले लेते हैं। बाकी हर मामले में शिकायत अधिकारी को लिखें। iPhone: रिफ़ंड Apple तय करता है; अपनी पर्चेज़ हिस्ट्री से माँगें। पैसा उसी अकाउंट में वापस जाता है जहाँ से आया था; बैंक को कुछ कामकाजी दिन लग सकते हैं। बचा हुआ ₹49 पैक वापस नहीं होता, ऊपर बताए अपने-आप वाले मामलों को छोड़कर। प्लान का आनुपातिक रिफ़ंड नहीं होता: जिस अवधि का भुगतान किया है, उसके अंत तक प्लान चलता है। रिफ़ंड में उस भुगतान पर लगा GST भी शामिल होता है।

विवाद

मदद और शिकायत पेज पर लिखे शिकायत अधिकारी को लिखें। 48 घंटे में जवाब, 1 महीने में हल।

यह ऐप कौन चलाता है

व्यवसाय
Kundali Chacha
सहायता ईमेल
support@kundalichacha.com

शिकायत अधिकारी

अंतिम पाठ वकील की जाँच के बाद यहाँ आएगा। हिन्दी और English दोनों बराबर मान्य।